फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से हुई 153 छात्र-छात्राओं की घर वापसी

विज्ञापन
शांती नगर स्थित ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में प्रयागराज से लौटे छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग क - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन में प्रयागराज में फंसे 153 छात्र-छात्राओं को मंगलवार की सुबह चार बसों से लाया गया। सभी को घर जाने से पहले शांतीनगर स्थित एएस इंटर कालेज और ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय में रुकवाया गया। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के साथ अन्य जांचें करने के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार स्वास्थ्य टीम लेकर पहुंचे। स्क्रीनिंगे के बाद सभी को अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। घरों में चौदह दिन तक क्वारंटीन कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

फतेहपुर। पड़ोसी जनपद महोबा से भी कुछ लोगों की घर वापसी होनी है। जिलाधिकारी महोबा ने डीएम फतेहपुर को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि फतेहपुर के 27 लोग महोबा में है। सभी को महोबा से भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को स्क्रीनिंग कराने और जरूरत पर क्वारंटीन कराने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें