असोथर (फतेहपुर)। लॉकडाउन में घर से भाग चलने की जिद पर अड़ी किशोरी की प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सूखे कुएं में फेंक दिया। दोनों गैर बिरादरी थे। पुलिस ने बीस दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया। घटना असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
गांव के एक नाई परिवार की सत्रह वर्षीय किशोरी का गांव के ही एक ठाकुर बिरादरी के अविवाहित युवक से एक साल से प्रेम संबंध थे। युवक की उम्र करीब 22 साल है। किशोरी सात अप्रैल की रात घर से लापता हुई थी। पिता ने 12 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। आरोपी युवक का किशोरी के घर में आना-जाना था। परिजनों के साथ वह भी किशोरी को खोजने का का नाटक कर रहा था। उधर,
किशोरी के परिजनों को युवक पर शक हुआ। पुलिस ने उसे रविवार की रात उठाया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि सात अप्रैल की रात वह नलकूप पर रुका था। तभी किशोरी आ गई। वह उसे उसे घर से भगा ले जाने की जिद पर अड़ थी। इसी बीच वहां उसका दोस्त भी आ गया। दोनों ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन दोस्त भूसा भरने वाला झाल लेकर आया। उसी में
शव रखकर नलकूप से करीब एक किमी दूर सूखे कुएं में फेंक दिया। किशोरी चार बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीडियोग्राफी व दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाने के लिए भी कहा गया है। उधर, किशोरी के परिजनों ने हत्या के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है।