फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकेवर थाने के रूसी गांव में भूसा खरीदने के विवाद में हुई हत्या के दूसरे दिन नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी हनुमान सिंह के खेत में भूसा पड़ा था। इसे खरीदने के लिए गांव के ही गया प्रसाद पासवान के बेटे राजेंद्र (20) से बात हुई थी। इसी भूसे के लिए गांव के ही रामखेलावन दिवाकर के बेटे अनिल ने भी बात की थी। शनिवार की शाम छह बजे आंधी पानी में भूसा भरने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। अनिल ने राजेंद्र को ईंट मारकर घायल कर दिया था। उसकी मौत हो गई थी। थानेदार अरविंद सिंह गौतम ने बताया कि अनिल और उसके मौसेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें