फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमका कर नाव ले जाने का पुलिस कर्मियों पर आरोप .

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में पुलिस कर्मियों पर आरोप लगा है। बिहार के पटना मरसगामी थाने के दीदारगंज निवासी संजय साहनी बेटे रवि कुमार (16), विक्की (18) समेत 15 लोगों के साथ यमुना में ठेकदार रईश की मछलियों का शिकार करते हैं। विक्की ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस कर्मी पहुंचे थे। वह लोग नाव लेकर चलने की बात कहने लगे। शाम होने के कारण नदी में जाने से मना किया था। उन लोगों ने धमकी दी थी कि उनकी झोपड़ी पलटा देंगे। वह लोग जबरदस्ती न करते तो हादसा नहीं होता। एसओ आरके यादव ने बताया कि शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर। सिपाही शशिकांत गाजीपुर जिले के कासिमाबाद खजुहा निवासी वीरबलराम के बेटे थे। सिपाही 2018 बैच का था। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग किशनपुर थाने में 24 फरवरी 2019 को हुई थी। उसकी 14 जून 2019 को शादी गाजीपुर के सराय मुुबारक निवासी लाल बहादुर राम की बेटी प्रियंका के साथ हुई थी। इस साल प्रियंका बीए की पढ़ाई पूरी कर रही है। सिपाही से छोटा भाई सोनू है। लाल बहादुर राम पीएसी 42 वाहिनी में तैनात है। घटना की सूचना सिपाही के घर पहुंची थी। परिजनों ने लाल बहादुर को खबर दी थी। उन्होंने किशनपुर थानेदार का गूगल में सीयूूजी नंबर खोजकर संपर्क किया।इसके बाद वह सीधे फतेहपुर आए।
विजयीपुर। शवों की खोजबीन में बांदा के जोरावर निवासी भुइयादीन और उसके चार बेटे टमाटर लाल,राजा, छोटकू, बड़कू गोताखोर शामिल थे। उनके साथ ओमप्रकाश, मानसिंह, उदयभान, प्रेमचंद, बहोरी, होरीलाल, वीरेंद्र, संगोलीपुर के भूपनारायण निषाद, बिहार के जगदीश आदि ने सभी शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

फतेहपुर। पुलिस लाइन में शोक सलामी में आईजी/डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, खागा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र शामिल हुए। कर्मियों के पार्थिव शरीरों को आईजी, एसपी समेत पुलिस कर्मियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई की।
ड्यूटी दौरान हादसे में जान गवांने वाले पुलिस कर्मियों के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है। दोनों कोरोना फाइटर्स के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। परिवारों की विभाग से हर संभव मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है। प्रशांत वर्मा - एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें