फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांड़ा के असईपुर हत्याकांड में नामजद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लाठी डंडे के हमले में किसान की मौत की पुष्टि हुई है।
गांव में शनिवार शाम करीब तीन बजे नाली की सिल्ट सफाई के लिए चटिया हटाने को लेकर देवनारायण के बेटे धर्मेंद्र से विवाद हो गया था। रिश्ते के फूफा रहिमाल के बेटे संतोष और उसके परिवार के ही पप्पू, मनीष, प्रदीप ने धर्मेंद्र की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी थी। बीच बचाव में किसान शिवलाल का बेटा सुरेश पासवान गंभीर रूप
से घायल हुआ था। सुरेश की अस्पताल में मौत हो गई थी। चचेरे भाई धर्मेंद की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष निशिकांत राय ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लाठी डंडे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी कर चारों आरोपी जेल भेज जाएंगे।