फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुरियानी में दो पक्षों के बीच बवाल प्रधान समेत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर(फतेहपुर)। खेत में मवेशी घुसने को लेकर रविवार शाम दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। मामला दो वर्ग के बीच का होने की वजह से तनाव के हालात पैदा हो गए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के चुरियानी गांव निवासी संदीप, शैलेंद्र, अभिषेक जंगल में मवेशी चराने गए थे। मवेशी महबूब के खेत में चले गए थे। महबूब ने लड़कों को मारपीट कर खेत से भगा दिया। तीनों ने घर लौटकर आपबीती बताई। मारपीट को लेकर परिवार के लोग झल्ला उठे। वह लोग प्रधान भुनेश के पास पहुंचे। प्रधान उन लोगों को लेकर मामले की जानकारी के लिए महबूब के पास पहुंचा। नोकझोक के दौरान मारपीट चालू हो गई। एक दूसरे को गांव में दौड़ाकर मारपीट करने लगे। पथराव भी किया गया। एक पक्ष से प्रधान भुनेश, गंगादीन, अजय, बृजलाल, राजबहादुर और दूसरे पक्ष से महबूब, नसीम, रमजान समेत कई लोग घायल हुए। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें