फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम ने अचानक शनिवार की शाम करवट बदली। शाम करीब साढ़े चार बजे से मौसम का रुख बदल गया। बहुआ, गाजीपुर और असोथर व अमौली क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया। जिन लोगों के गेहूं अभी भी खेतों में खड़े हैं, उनका नुकसान हो गया।
विज्ञापन

अमौली के मकरंदपुर, गांगपुर, गोविंदपुर बिलारी, कौंह पारा, धनई, बिजौली, सठिगवां, बड़िगवां, रामपुर कुर्मी, बुढंदा मेहंदिया, गौरा, हरिजनपुर, भिखनीपुर और चांदपुर आदि गांवों में आंधी बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं की फसल का नुकसान हुआ। खेतों में पड़ा भूसा उड़ जाने से मवेशियों के चारे का संकट हो गया है। मकरंदपुर प्रधान गोविंद प्रजापति ने बताया कि इससे काफी नुकसान हुआ है। बहुआ में यमुना पट्टी के गांव उरौली, दसौली, ललौली,
पलटूपुर, मिल्किन डेरा, सिधांव, सुजानपुर, बहुआ कस्बे व गांव गंगाइपार में बरसात हुई। बड़ागांव में बड़े-बड़े ओले गिरे। दसौली, ललौली, उरौली, मिल्किनडेरा बहुआ में छोटे-छोटे ओले गिरे। फसलें गीली हो गई है। विजयीपुर के यमुना तटवर्ती के नरौली, संगोलीपुर, मनीपुर सेमरिया आदि गांव में ओले गिरे। असोथर में बारिश से मड़ाई कार्य प्रभावित हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मुताबिक अभी एक-दो दिन और तेज हवा गति के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें