फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, तीन दिन से बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के हरिहरगंज मोहल्ले में पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी के पास पाइप लाइन में लीकेज होने से तीन दिनों से हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। जलापूर्ति शुरू होते ही सड़क पर पानी के फव्वारे निकलते हैं।
विज्ञापन

हरिहरगंज ओवरब्रिज की पश्चिमी सर्विस लेन पर लाइन में लीकेज है। मोहल्ले के रूपक गुप्ता, विनय अवस्थी ने बताया कि शिकायत नगर पालिका में की गई है, लेकिन समस्या जस की तस है। अवर अभियंता जलकल विजय कुमार का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज की जानकारी नहीं है। शनिवार को पाइप लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें