फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग कारीगर के घर चोरी, नकदी व जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा (हथगाम)। थाना क्षेत्र के सराय गांव में गुरुवार की रात छत के रास्ते शटरिंग कारीगर के घर में घुसे चोरों ने 60 हजार रुपये व लाखों के जेवर समेट ले गए। परिवार को सुबह जानकारी हुई। ग्रामीणों ने खेत में खाली सूटकेस और बक्सा पड़ा पाया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के छिवलहा चौकी अंतर्गत सराय गांव निवासी भगवंत लाल मौर्य शटरिंग कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि बाहर के कमरे में वह और पत्नी सोए थे। पांच बच्चे छत के कमरे में सोए थे। सुबह उठे तो अलमारी वाले कमरे का ताला टूटा दिखा। लॉकर खुला था। बड़े बक्से का सामान कमरे में बिखरा था। एक छोटा बक्सा और सूटकेस नहीं था। ग्रामीणों की सूचना पर बक्सा व सूटकेस घर के पीछे करीब दौ सौ मीटर की दूरी पर नहर के पास
एक खेत में मिले। स्टील के कुछ बर्तन भी पड़े थे। घर के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। चोर छत के रास्ते से सीढ़ियों से कमरे तक पहुंचे। भगवंत लाल ने बताया कि आलमारी में साठ हजार रुपये, सोने के चार लाकेट, एक अंगूठी, तीन जोड़ी झुमकी, तीन मंगलसूत्र सहित करीब डेढ़ लाख के जेवर व धातु के बर्तन चुरा ले गए। गृहस्वामिनी चंपा देवी ने बताया कि सोने, चांदी के कुछ जेवरात बेटियों गुड़िया, स्नेहा, माही के लिए बनवाए थे। भगवंत ने बताया कि बुधवार को 25 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। रुपये बड़े भाई बुद्धालाल के इलाज के लिए लाया था। हिस्से में डेढ़ बीघा खेती है। शटरिंग के काम से परिवार का गुजर बसर होता है। थानेदार आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच चौकी पुलिस को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें