फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी, लाठी से हमला, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। सनगांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुल्हाड़ी, लाठी व डंडे से हमले में दस लोग घायल हुए हैं। पुलिस घटन की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सीतापुर गांव के धर्म सिंह यादव और सनगांव के धुन्ना चौहान के बीच ग्राम समाज की जमीन का काफी दिनों से विवाद है। धर्म सिंह पक्ष के खेत सनगांव में है। चार दिन पहले जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। खेत में मेड़ काटने को लेकर शुक्रवार सुबह पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी। विवाद के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर
खेत में लाठी डंडे, कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़े। धर्म सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे अनिल, हनुमंत, भाई सूर्यभान, भाई मुन्नू, भतीजे लल्लू, मनोज के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। धर्म सिंह और अनिल को गंभीर चोट आई। दूसरे पक्ष धुन्ना चौहान, भाई बुद्घसेन, बेटा राजू, मुन्ना, बजरंगी को चोट लगी है। पुलिस ने गंभीर
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष के बुद्घसेन चौहान उर्फ मुनीम, दिनेश, मुन्ना का मेडिकल कराया। जिला अस्पताल से बुद्घसेन को कानपुर रेफर किया गया। बुद्घसेन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के सूरजभान, हनुमत, रामचरण, मन्नू पर कुल्हाड़ी, लाठी, डंडे से हमले का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के धर्म सिंह की ओर से धुन्ना चौहान, मुन्ना चौहान
समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। धर्म सिंह, अनिल को गंभीर चोट आई। बाकी लोगों को मामूली चोट आई है। एसआई हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। एक पक्ष से सूरजभान, दूसरे पक्ष के मुन्नू, हनुमत सिंह, धुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान रामसुमेर ने बताया कि विवाद के बारे में लेखपाल को सूचना दी जा चुकी है। लेखपाल के आने के बाद ही विवाद का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें