फतेहपुर। आइसोलेशन वार्ड में घुसने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच मीडिया कर्मियों पर सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 17 अप्रैल को एक युवक की मौत हो गई थी। रात करीब पौने 12 बजे मीडिया कर्मी पहुंच गए थे।
डाक्टर के बयान, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। डीएम के आदेश पर सीएमएस डा. प्रभाकर की ओर से पांच मीडिया कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएमएस का आरोप है कि आइसोलेशन वार्ड में मीडिया कर्मियों के घुसने से मरीजों में महामारी का संक्रमण का खतरा पैदा हुआ। वार्ड में मीडिया कर्मियों को अधिकारियों और होमगार्ड ने रोका था। इसके बाद भी वह लोग घुसे। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।