फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के कामर्शियल उपयोग पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक स्कूलों के कामर्शियल उपयोग पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों में दुकान, मकान किराए पर चलाने पर रोक है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने जोन प्रभारियों से तीन दिन के अंदर ऐसी शिक्षण संस्थाओं की सूची मांगी है, जिनमें शिक्षण संस्थाओं की जमीन का कामर्शियल उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने डीआईओएस के नाम जारी पत्र में कहा है कि स्कूल की जमीन पर दुकान, मकान बनाने के साथ समारोहों के लिए किराए पर देना प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह आदेश राजकीय, एडेड के साथ निजी शिक्षण संस्थाओं में भी लागू होगा। यदि ऐसा उपयोग किसी भी शिक्षण संस्था में हो रहा है, तो उसे तत्काल रोक दिया जाएगा। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे स्कूलों की जोन प्रभारियों से सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें