फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ृहस्वामी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। मलवां थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव में गुरुवार की रात गृहस्वामी को तमंचा सटाकर बदमाश नगदी, जेवर, मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आदमपुर गांव निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ भोला रात को पीछे के कमरे में सोए थे। पत्नी दूसरे कमरे में थी। बेटा और बहू जयपुर में रहते हैं। प्रमोद तिवारी ने बताया कि बदमाश करीब रात के सवा 12 बजे कमरे में घुसे थे। आहट होने पर नींद खुली। तभी दो बदमाशों ने उन्हेें पकड़ लिया और तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। उनसे अलमारी की चाभी मांगने लगे। चाभी देने से मना करने पर उन्हें पीटने लगे। अलमारी का लॉकर तोड़ कर
बदमाश 40 हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर, मोबाइल, दो अटैची उठा ले गए। गृहस्वामी को कमरे में बंद कर गए थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका कोई साथी घर के पीछे भी खड़ा था। पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। इसी रास्ते से बदमाश भाग निकले। पत्नी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। चोरी हुए मोबाइल से सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में लूट की प्रमाणिकता मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें