फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक कांटा साइड में, तराजू से तौल रहे चावल

विज्ञापन
शहर के पक्का तालाब बस स्टाप के समीप कोटा में कांटा-बांट से तौल करता कोटेदार - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। कार्डधारकों को मुफ्त चावल वितरण में कोटेदार तरह-तरह के हथकंडा अपना रहे हैं। इलेक्ट्रानिक कांटा को साइड में रखकर तराजू व बाट से चावल की तौल कर रहे हैं। जबकि इलेक्ट्रानिक कांटा से ही अनाज बांटने के शासन से निर्देश हैं। ज्यादातर कोटेदार इलेक्ट्रानिक कांटा खराब बताकर घटतौली कर रहे हैं। कई जगह सर्वर की खराबी से कार्डधारकों को मुफ्त चावल लेने में दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

पक्का तालाब में राशन की दुकान में शुक्रवार की सुबह कार्डधारक चावल लेने पहुंचे तो उन्हें इलेक्ट्रानिक कांटा की बजाय तराजू में तौल कर चावल दिया जा रहा था। इस पर कुछ कार्डधारकों ने ऐतराज जताया और इलेक्ट्रानिक कांटा से चावल तौल कर देने की बात कही। कोटेदार ने इलेक्ट्रानिक कांटा खराब होने की बात कह कर टाल दिया।
शहर के पीरनपुर मोहल्ले में राशन दुकान के सामने कार्डधारकों में सामाजिक दूरी तार-तार दिखी। मुफ्त चावल लेने के लिए कार्डधारकों की राशन की दुकानों में भीड़ लग रही। ई-पाश मशीन में कई कार्डधारकों का अंगूठा मैच नहीं किया। कोटेदारों के यह बताने पर सर्वर की गड़बड़ी ठीक होते ही दोबारा अंगूठा लगवाया जाएगा, इसके इंतजार में भीड़ बढ़ती गई
विज्ञापन

असोथर कस्बे में एक कोटेदार के यहां घटतौली पाई गई और छह दुकानों में बिना सत्यापन के कांटा मिले। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने कोटेदार हीरालाल के यहां से 20 किलो चावल लेकर जा रहे कार्डधारक को वापस बुलाया। चावल की दोबारा तौल कराई। इसमें 900 ग्राम चावल कम मिला। डीएसओ ने बताया कि सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पात्रगृहस्थी और अंत्योदय के पांच लाख 55 लाभार्थी हैं। तीन दिन में दो लाख 45 हजार 432 कार्डधारकों को निशुल्क चावल दिया जा चुका है। शेष दो लाख 54 हजार 623 लाभार्थियों को 22 अप्रैल तक वितरण होगा। वितरण में गड़बड़ी न हो, इसके लिए तहसील स्तर पर जांच टीम लगाई गई हैं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से कार्डधारकों को कोटे से मुफ्त दाल मिलेगी। खाद्य आयुक्त प्रयागराज की ओर से जिले को पांच लाख किलोग्राम दाल आवंटित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मई के वितरण में एक कार्ड में एक किलो मुफ्त दाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें