पीरनपुर में मामूली बात पर मारपीट, पथराव
फतेहपुर। शहर के पीरनपुर मोहल्ले में गुरुवार रात मामूली बात पर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने पत्थर से हमला किया। परिवार की पिटाई की। घटना में दंपति और उनके बच्चे घायल हुए। कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस के पास भागकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला निवासी लल्लू ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। गली में कोई बाहरी ना आ सके, इसके लिए ठेला खडा़ कर मार्ग बंद कर दिया था। इसी बात पर रामजी से विवाद हो गया। लल्लू का आरोप है कि रामजी पक्ष ने हमला कर दिया। हमले में लल्लू उसकी पत्नी गुड़िया, बेटा दीपक और बेटी स्वाति घायल हुए। परिवार वर्मा चौराहे में चेकिंग लगाए पुलिस के पास भागते पहुंचा। महिला को बगैर साड़ी के सड़क पर दौड़ते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।