फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ/धाता। बनरसी गांव में गुरुवार को एक खेत में आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ललौली थाना क्षेत्र के बनारसी गांव में दोपहर के वक्त अचानक एक
विज्ञापन

गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी दमकल वाहन न पहुंचने से लोगों में नाराजगी रही। घटना में किसान रामसनेही की दो बीघा गेहूं, बृजबिहारी की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर
राख हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि शरारती तत्व की कारस्तानी से आग लगी है। उधर, धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव में शार्ट सर्किट से गुरुवार को सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना में रामाश्रय, सरदार सिंह, मेवालाल, त्रिभुवन सिंह, शारदा सिंह, संतोष सिंह की फसल जली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें