फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर बाइक को जलाकर भाग निकले चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर (फतेहपुर)। घर के बरामदे से बाइक चुराकर निकले चोर बाइक पंक्चर होने और उसमें पेट्रोल न देख भड़क गए। बाइक को आग के हवाले कर भाग निकले। जानकारी बुधवार सुबह पीड़ित को हुई। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव निवासी राममिलन किसान हैं। घर से सुबह बाइक गायब देखकर परिवार के होश उड़ गए। कुछ देर बाद गांव किनारे प्राइमरी स्कूल के पीछे बाइक जली पड़ी होने की सूचना पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि करीब रात को दो बजे एक बाइक से दो लोग गांव के अंदर आए थे। बाद में बाइक सवार एक व्यक्ति को उसकी बाइक पैदल लेकर जाते देखा था। बाइक रात को पहचान नहीं पाए वरना बदमाशों की धरपकड़ के लिए शोर मचाते। पीड़ित ने बताया कि बाइक पंक्चर हालत में कई दिन से खड़ी थी। पेट्रोल भी नहीं था। उसे लगता है कि गांव के बाहर तक बाइक पैदल ले गए होंगे। पंक्चर और पेट्रोल न होना देख कर खुन्नस में बाइक को आग लगाकर चले गए। एसओ आरके यादव ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें