फतेहपुर। लॉकडाउन में डाकघर किसी भी बैंक के खाताधारकों की जरूरत को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से पूरा करेगा। खाताधारक अपने नजदीकी डाकघर में आधारकार्ड दिखाकर दस हजार रुपये तक निकाल सकेंगे।
बैंकों में भीड़ कम करने के लिए डाकघर ने यह व्यवस्था की है। राष्ट्रीयकृत बैंक के खाताधारक इसका लाभ उठा सकेंगे। आधारकार्ड नंबर और जरूरतमंद का अंगूठा लगते ही किसी भी बैंक में खाता होने का पता लग जाएगा। फिर उससे जरूरत के अनुसार रुपये निकाल सकेगा। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट से एक दिन में 10 हजार रुपये तक निकाले जा सकते हैं।