फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर जहर खाने से तीन लोगों की हालत खराब हो गई। जिला अस्पताल में एक युवक ने दम तोड़ दिया। बाकी की हालत में सुधार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी सूरजपाल का बेटा धनराज (25) सुबह घर से निकला था। उसे गांव किनारे खेत में ग्रामीणों ने लगभग दस बजे बेहाल पड़ा देखा। जिला अस्पताल में धनराज की मौत हो गई। बेटे की
मौत से मां राधा देवी का हाल बेहाल हो गया। मां ने बताया कि बेटे की कुछ दिनों से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि विसरा सुरक्षित किया गया है। उधर, किशनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजेश कुमार का बेटा सुबिन अग्रवाल(22) की जहर खाने से हालत खराब हो गई है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कठवारा निवासी रणदीप (25) की जहर खाने से हालत गंभीर है। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें