फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खुला मिला शराब का गोदाम सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के बावजूद अंग्रेजी शराब का गोदाम प्रशासन को खुला मिला। प्रशासन ने लॉकडाउन के उल्लंघन में गोदाम सीज किया है। आबकारी ने गोदाम के माल और रजिस्टर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में अंग्रेजी शराब और बियर का गोदाम है। गोदाम रमेश चंद्र गुप्ता के नाम पर है। जिले भर में शराब की चोरी छिपे बिक्री की सूचना मिल रही थी। एसडीएम प्रमोद झा, सीओ सिटी केडी मिश्रा की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम गोदाम में छापा मारा। एक कर्मचारी मिला। चेकिंग के बाद आबकारी टीम को बुलाया। आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी, सदर निरीक्षक संजीव सिंह ने रजिस्टर और गोदाम के माल का मिलान किया। सीओ सिटी ने बताया कि गोदाम सीज किया गया है। लॉक डाउन का उल्लंघन हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फतेहपुर। जिले भर में लॉकडाउन के दौरान चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बेवजह वाहनों से घूमने वालों पर 97 वाहनों पर कार्रवाई की है। थरियांव थानेदार विनोद कुमार भीड़ जमा होने की सूचना पर बहरामपुर के शिवशंकरपुरवा पहुंचे। पुलिस ने गांव के ऋषि कुमार को दरवाजे पर आठ दस लोगों के साथ पंचायत
विज्ञापन

लगाए पकड़ा। आमापुर मोड़ के पास हसवा कस्बे के पवन साहू व सगे भाई प्रयाग सिंह, रोहित को पकड़ा है। यह लोग एक दुकान का वीडियो बना रहे थे। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाहर चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने शाह निवासी शकील को पकड़ा है। शहर, बिंदकी, खागा कोतवाली पुलिस ने 97 वाहनों पर कार्रवाई की है। छह वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें