फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले देशहित बाद में ले आएंगे दुल्हनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण ने फिलहाल दुल्हनों की विदाई पर भी लॉकडाउन कर दिया है। सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद लोग शादी की तारीख आगे के दिनों में ले रहे हैं। कार्ड छपने से लेकर मैरिज हाल तक बुक हैं। वर और कन्या पक्ष एक दूसरे से बराबर संपर्क बनाए हुए हैं। फिलहाल दोनों पक्ष इस महामारी से निपटने के लिए देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। शादी की तिथियां बढ़ाई जा रही हैं। यह परिवार कहते हैं कि देशहित पहले है। दो ऐसे परिवारों से जिले में कुछ ऐसे परिवारों पर रिपोर्ट, जिन्होंने अपने बेटों की शादियों की तिथियों में बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी निवासी शिक्षक विमलेश पाल के छोटे भाई कामता पाल की जिले के धौंकलपुर निवासी राजकुमार पाल की बेटी पारुल के साथ छह मई को शादी होनी है। 29 अप्रैल को तिलक समारोह था। शादी के कार्ड छपने के साथ ज्वैलरी खरीदने के लिए रुपये जमा हैं। तिलक समारोह का सामान खरीदा जा चुका है। लॉकडाउन के कारण शिक्षक ने फिलहाल शादी की तिथि स्थगित करने का निर्णय लिया है। बताया कि भाई की शादी स्थगित करने का निर्णय लिया है। कन्या पक्ष भी इसके लिए राजमंद है।
आवास विकास कालोनी निवासी शिवशंकर सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। इनके बेटे प्रशांत कुमार सिंह की बांदा जिले के तेंदुरा गांव निवासी बबिता सिंह के साथ चार मई को शादी होनी है। शादी की तैयारी पूरी हो गई हैं। लॉकडाउन के कारण फौजी ने पत्नी ममता सिंह के साथ मिलकर शादी की तिथि स्थगित कर दिया है। लड़की पक्ष से बातचीत कर आम राय से तिथि स्थगित की गई है। फौजी ने बताया कि सीमा की सुरक्षा के साथ आमहितों की भी सुरक्षा करना है। देश कोरोना वायरस के संकट से लड़ रहा है। वह इस लड़ाई में आगे बढ़कर हाथ बटाने से लिए शादी स्थगित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें