फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: अपहरण के बाद किशोरी की हत्या, गेहूं के खेत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 10 Apr 2020 09:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी का शव गांव के ही बगल में गेहूं के खेत में गुरुवार देर रात एक बजे पुलिस ने बरामद किया है। किशोरी 8 अप्रैल की रात को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन लोकलाज के डर से मामले को दबाए थे। अचानक गांव के ही संदिग्ध आरोपी के गुरुवार रात दिखाई देने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा। संदिग्ध आरोपी अजय ने शव को बरामद कराया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ  हत्या, शव छिपाने, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे। थानेदार नागेंद्र नागर ने बताया थाने में लापता होने की कोई सूचना नहीं दी थी। सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें