फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवमई आईटीआई का निर्माण कराएगा पीडब्लूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में दो नई आईटीआई खुलना तय है। देवमई ब्लाक में खुलने वाली आईटीआई के निर्माण के लिए बजट की पहली किस्त कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को जारी कर दी गई है, जबकि शहर में खुलने वाली दूसरी आईटीआई का बजट लॉकडाउन लागू होने के कारण रुक गया है। नई आईटीआई में 12 ट्रेड चलेंगे।
विज्ञापन

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवमई ब्लाक मुख्यालय से मिले खदरा गांव में आईटीआई निर्माण के लिए साढ़े तीन एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है। शासन ने भवन निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी है। 11 करोड़ 53 लाख 55 हजार के लागत वाले इस संस्थान के निर्माण के लिए पहली किस्त चार करोड़ 77 लाख कार्यदायी संस्था को आवंटित कर दिया गया है। लॉकडाउन खुलने के बाद निर्माण शुरू कराने की प्रक्रिया प्रारंभ
होगी। प्रत्येक आईटीआई की प्रवेश क्षमता 325 होगी। दोनों आईटीआई संचालित होने के बाद 650 युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। नोडल आईटीआई फतेहपुर के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि देवमई आईटीआई निर्माण के लिए पहली किस्त पीडब्लूडी को आवंटित हो गई है। चर्म विद्यालय में बनने वाली आईटीआई का बजट लॉकडाउन लागू होने के कारण 31 मार्च तक आवंटित नहीं हो पाया है जबकि सभी प्रक्रिया पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें