फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरहवें दिन लॉकडाउन की व्यवस्था रही शिथिल --

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरहवें दिन लॉकडाउन की व्यवस्था रही शिथिल
विज्ञापन

गैस एजेंसियों और बैंकों में उमड़ी भीड़, जल्दबाजी में लोगों ने सामाजिक दूरी का भी नहीं रखा ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
कॉमन इंट्रो
फतेहपुर। लॉकडाउन का तेरहवां दिन अव्यवस्थाओं से भरा रहा। लोगों के खातों में पेंशन और सब्सिडी का पैसा पहुंचने से बैंकों में पैसा निकालने वालों की भीड़ जमा हो गई। इसी क्रम में एलपीजी गैस सिलिंडर घर पहुंचाने की भी खासी होड़ दिखाई दी। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन दिखाई पड़ी। सुबह दस सेे शाम चार बजे तक दुकानें खुली रहने के आदेश के कारण बाजार में दिनभर चहल पहल दिखाई दी। पूरे दिन लॉकडाउन की नियम व शर्तें तार-तार होती रहीं।
फोटो 1- आईटीआई रोड में लगी सब्जी मंडी
शहर के आईटीआई रोड में रोजमर्रा की तरह सब्जी मंडी लगी रही। जिसमें लोग खरीददारी के लिए जमा होते रहे। हालांकि दो दिन पूर्व यहां पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर बितर किया था और यहां सुबह सब्जी मंडी न लगाए जाने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन सोमवार की सुबह यहां आमदिनों की तरह सब्जी मंडी संचालित हुई।
विज्ञापन

फोटो 2- कोतवाली के पास जमा दूधिए
कोतवाली के बगल में ही लॉकडाउन के मानक टूटते दिखाई दिए। यहां दूधियों के पास भी भीड़ जमा होती रही। जिसके कारण सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने जैसे मानकों का पालन नहीं हो सका। लोगों ने रोजमर्रा की तरह खरीददारी की।
फोटो 5- कलक्टरगंज में लगी उपभोक्ताओं की भीड़
उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर घर ले जाने को लेकर उपभोक्ताओं में होड़ मची रही। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रही। लोग एक दूसरे से दूरी रखने का लिहाल न रखकर पहले गैस पाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आए।
फोटो 6- पटेल नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी भीड़
गैस सब्सिडी, पेंशन और आपदा राहत की धनराशि लोगो के खातो में पहुंच जाने से पैसा निकालने वाल ों की भीड़ ने बैंको में जमा हो गई। सोमवार को जैसे ही बैंक खुले उनमें कैश काउंटरों से लेकर बैंको के बाहर तक खाताधारकों की लाइन लग गई। जिसमें सोशल डिस्टेसिंग कहीं भी दिखाई नहीं दी।
अब तक का लॉकडाउन एक नजर में :-
- लॉकडाउन के उल्लंघन के प्रकरण में अब तक कुल 125 एफआईआर, 121 गिरफ्तारी, 1349 वाहन चालान एवं 126 वाहनों को सीज किया गया है और 12,83,380 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के तहत दो एफआईआर दर्ज करके एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
- विदेशों से आने वाले 317 व्यक्तियों का प्रतिदिन पर्यवेक्षण किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण नहीं प्रदर्शित हुआ है।
विज्ञापन

- कोरोना कंट्रोल रूम में अब तक कुल 283 कॉल आई हैं। जिसमें ज्यादातर लोगो ने दैनिक वस्तुओं की उपलब्धता और अन्य प्रांतो से आए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की सूचनाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें