फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन से गेहूं काटते समय लगी आग, 144 बीघा राख

विज्ञापन
बसोहनी गांव में आग लगने से जली फसल का निरीक्षण करते राजस्व कर्मी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। बसोहनी गांव में खेत में मशीन से गेहूं काटने समय निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते 45 किसानों की 144 बीघे फसल जलकर राख हो गई। गांव में अफरातफरी मच गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव में सोमवार को खेतों में गेहूं की कटाई हो रही थी। गांव के रामौतार के खेत में हार्वेस्टर मशीन से कटाई की जा रही थी। तभी चिंगारी से आग लगी और लपटों ने प्रचंड रूप ले लिया। चालक हार्वेस्टर लेकर खेत से भाग निकला। लपटें देख ग्रामीण खेतों में पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान किसान बबलू की दो
बीघा, रामसनेही की दो बीघा, भगवानदीन दो बीघा, रामेश्वर दो बीघा, कमलेश तीन बीघा, शकुंतला और मिथिलेश की 16-16 बीघा, रामौतार की तीन बीघा, शैलेंद्र दो बीघा, कामती की तीन बीघा, धर्मराज, धर्मपाल और रामराज की चार-चार बीघा, बड़कू पाल की पांच बीघा, गयापाल की पांच बीघा, अमरसिंह सात बीघा, रामप्रताप की एक
विज्ञापन

बीघा, रामखेलावन, रामकुमार, गुलाब, मंगल, रामविशाल, भोला, शिवभोला सभी की एक-एक बीघा फसल जलकर नष्ट हुई। इनके अलावा शीतला देवी की ढाई बीघा, घनश्याम पांच बीघा, बाबूलाल, सूरजपाल, धर्मेंद्र की एक एक बीघा, बृजेश, संजीत, रमेश की दो-दो बीघा, रामचंद्र, प्रताप की पांच-पांच बीघा, रामसुंदर, श्यामसुंदर की
कुल ती बीघा, दल्लू पाल और राजाराम की छह, माया की डेढ़ बीघा, रामशंकर सात बीघा, रामश्री की चार बीघा, शिवशंकर की छह बीघा तथा सकठू की एक बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर प्रमोद झा और राजस्व निरीक्षक रामसजीवन, कल्पना देवी लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
मातिनपुर गांव में सोमवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इससे दो घरों की गृहस्थी जलकर बेकार हो गई। दोनों परिवार मेहनत मजदूरी करते हैं। मातिनपुर गांव शाम पांच बजे तनवीर के घर में महिलाएं खाना पक रहा थी। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोसी सुलेमान के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, तब तक विलंब हो चुका था। दोनों घर और गृहस्थी आग से जलकर नष्ट हो गई। प्रधानपति जुनैद अहमद ने बताया कि दोनों परिवार मजदूरी करके जीवनयापन करते है। लेखपाल को घटना की जानकारी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें