फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रहें वरना हो जाएगा तीन दिन का पूर्ण लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेहपुर। लॉकडाउन का पालन शहरी क्षेत्र में ही कई जगह नहीं हो रहा है। लोग बेवजह भी सड़क पर घूम रहे हैं। शनिवार को सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहने की छूट मिलते ही सड़क पर चहल-पहल काफी बढ़ गई। नजारा देखने निकले डीएम संजीव सिंह ने खुद कई लोगों को घूमते देखा तो नाराज हो उठे। उन्होंने अपने सामने बाइक वालों का चालान भी कराया। साथ ही आम जनमानस को भी चेतावनी दी है कि यदि लॉकडाउन में भी इसी तरह लोग घूमते रहे, घर में रहने से परहेज किया तो दो से तीन दिन का संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से एक आदेश हुआ कि मेडिकल स्टोर की दुकानें पूरी तरह खुली रहेंगी। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की दुकानें यथा सब्जी, फल, किराना स्टोर की दुकानें सुबह दस से अपराह्न चार बजे तक खुलेंगी। इसके बाद कोई दुकान खुली मिली तो कार्रवाई होगी। साथ ही इन्हें भी सोशल डिस्टेंसिंग की सीख दी गई। हुआ यूं कि इस आदेश की आड़ में गली-कूचे के किराना स्टोर तो खुले ही कई अन्य वस्तुओं की भी दुकानें लोगों ने खोल दीं। बिंदकी में तो एसडीएम प्रह्लाद सिंह को टीम लेकर इसे बंद कराने के लिए निकलना पड़ा। इस भ्रम को देखते हुए डीएम संजीव सिंह ने शनिवार को फिर एक आदेश जारी किया। इस आदेश के मुताबिक आवश्यक वस्तुओं में किराना स्टोर, फल, सब्जी आदि की पूर्व से खुल रही दुकानें ही सम्मिलित हैं। इन दुकानों पर भी लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य है। इसमें भी होम डिलीवरी को प्राथमिकता दी जानी है। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तुओं में कपड़ा, जूता-चप्पल, मैकेनिक दुकानें, मोबाइल फोन, मॉल, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स, पार्लर आदि अन्य किसी भी तरह की दुकानें सम्मिलित नहीं है। डीएम ने अपील किया है कि सभी व्यक्ति अति आवश्यक व सुसंगत कारण होने पर ही घर से निकलें। कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए परिवार के सभी सदस्य घर में रहें तभी वह सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें