फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी लेकर लौटै परदेशी के चलते मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। सैमसी गांव के दो युवक शनिवार की शाम दूसरे प्रदेश से नौकरी कर अपने गांव आए थे। उनमें से एक को जुकाम, बुखार, खांसी से ग्रसित देखकर रविवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने का अंदेशा जताने लगे। युवक को कमरे में बंद कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। बाद में उसे वायरल होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सैमसी गांव निवासी गुलाब का बेटा रणधीर(28) व उसका साथी इंद्रभान का बेटा शैलेंद्र (30) दोनों हरियाणा के सपाली झज्जर में रहकर शैलेंद्र ट्रक चालक हैं। रणधीर खलासी है। दोनों एक ही गांव के हैं शनिवार को दिल्ली होकर ट्रेन से अपने गांव लौटे थे, जिसमें रणधीर को खांसी, जुकाम अधिक होने के कारण उसका हाल बेहाल था। रविवार सुबह इस बात की चर्चा ग्रामीणों में फैल गई और ग्रामीण आपे से बाहर हो गए। ग्रामीणों ने रणधीर को एक
कमरे में बंद करा दिया। रजाई से ढंक कर डेटॉल आदि का प्रयोग कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, रणधीर को गांव से जल्द ले जाने के लिए हड़कंप काट दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को शांत करा एंबुलेंस बुला मरीज को जिला अस्पताल भेजा। उसका सारा परीक्षण होने के बाद उसे नॉर्मल वायरल होने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया है, कि इस तरह की अफवाह ना फैलाएं और ना ही फैलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें