फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई को धारदार हथियार से घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने युवक पर शुक्रवार रात घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। लहूलुहान हालत में युवक पुलिस लाइन पहुंचा। यहां पहुंचते ही बेहोश हो गया। लहूलुहान हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया चांदशाह मोहल्ला निवासी रमजानी माली के दो बेटे नियाज और रियाज है। रमजानी माली ने एक नया मकान बनवाया है। मकान में कब्जे को लेकर रियाज के बेटे इमरान और नियाज के बेटे दाउद व सऊद के बीच विवाद चल रहा है। इमरान का आरोप है कि वह नए मकान में था। तभी दाउद और सऊद ने धारदार हथियार से हमला किया। हमले में जान बचाकर मौके से भागा। उसका पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी परिचित का रहता है। परिचित के पास मदद के लिए पहुंचा था, जहां बेहोश हो गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें