फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोबा नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के विनोबा नगर में दो पक्षों के बीच शनिवार दोपहर जमकर विवाद हुआ। दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव से अफरातफरी मच गई। एक पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। किसी भी पक्ष से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने अपने तरफ से बलवाइयों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

राधानगर चौकी क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ला निवासी पुनीत की पत्नी रवीना पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। रवीना ने बताया कि पड़ोसी विनोद कुमार समेत छह सात लोग नशे में खड़े थे। पुरानी खुन्नस के चलते विनोद गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे आरोपी उठाकर ले जाने लगे। वह जान बचाकर घर भागी। आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। वह घर के अंदर घुस गई। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बीच बचाव में पति को पीटा। घर में पथराव किया। बवाल होने पर पुनीत पक्ष से भी आठ दस लोग इकट्ठा हो गए। इससे दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट हुई। घटना से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों के चार पांच घरों में पथराव हुआ। कई घरों की गृहस्थी भी तोड़ी गई।
112 नंबर की सूचना पर कोतवाल विनोद श्रीवास्तव, एसएसआई सत्यपाल सिंह, एसआई विपिन कुमार, चौकी इंचार्ज अश्विनी सिंह समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के उपद्रव करने वाले लोग भाग निकले। महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। पुलिस के सामने दोनों पक्ष की महिलाओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। हालांकि पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बलवाइयों को चिन्हित किया जा रहा है। दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें