फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भगवान कृष्ण की मूर्ति का नहीं लगा सकी सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा(फतेहपुर)। दरवाजे के ताला तोड़कर अष्टधातु की भगवान कृष्ण की मूर्ति चुराने वालों का पुलिस शनिवार को भी पता नहीं लगा सकी। उसने अभी तक घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। मामले को जांच के दायरे में रखा है। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी चंद्रशेखर दुबे पुजारी शुक्रवार सुबह मंदिर खोलने पहुंचे थे। मंदिर से भगवान की मूर्ति गायब होने से हड़कंप मच गया था। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची थी। सर्वराकार चंद्रहास दुबे की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मंदिर के सामने ही सर्वराकार और पुजारी परिवार समेत सोया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मंदिर का दरवाजा पुराना लकड़ी का है। सर्वराकार की ओर से ताला तोड़ने की तहरीर दी गई जबकि पुलिस को टूटा ताला नहीं मिला है। ताला तोड़ने के लिए कुंडी पर कोई निशान भी नहीं है। पुलिस अंदाजा लगा रही कि ताले को तोड़ा नहीं गया है। संदिग्ध हालात में ताला खोला गया है। थानेदार विनोद यादव ने बताया कि मूर्ति चोरी का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें