फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी हैलट रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाईवे पर शुक्रवार शाम मोपेड सवार दंपति को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। दंपिति के सिर में गंभीर चोट आई। हेलमेट न होने की वजह से युवक की मौत हो गई
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी जगदीश का बेटा सुरेश (40) पत्नी रामा देवी को लेकर खागा के संवतमऊ गांव एक वरीक्षा समारोह में शामिल होने जा रहा था। बिलंदा के पास दंपति की मोपेड में वैन ने टक्कर मार दी। दोनों उछलकर हाईवे पर गिरे। हादसे में दोनों को सिर में गंभीर चोट आई। हेलमेट न होने की वजह से सुरेश की मौत हो गई। मूल रूप से सुरेश खागा के रहने वाले थे। करीब 15 साल से सुकेती गांव ससुराल में रह रहे थे। ससुर मुन्ना गोस्वामी ने बताया कि दामाद सुरेश के एक बेटा और एक बेटी है। वह चूड़ी की दुकान चलाता था। रामादेवी को परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें