फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिजौली पहुंची राजस्व टीम, किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। सिजौली ग्रामसभा पहुंची राजस्व टीम ने गुरुवार को ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की खेती का सर्वे किया। अपनी-अपनी बर्बाद हुई फसलों को दिखाने के लिए किसान राजस्व टीम के साथ लगे रहे। राजस्व टीम ने सुबह ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक सर्वे किया।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाक के सिजौली ग्राम सभा में लेखपाल प्रमोद ने तेजीपुर, पूरे दान, घटमाखेर, खोटिला के कुछ किसानों की लगभग हजार बीघे खेती का सर्वे किया। उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता अवधेश उमराव मौजूद रहे। सर्वे शुरू हो जाने से किसानों ने राहत की सांस ली। किसान अपनी-अपनी नुकसान हुई खेती को राजस्व टीम से सर्वे कराने के लिए लालायित दिखे। राजस्व टीम ने बताया कि इस ग्राम सभा से जुड़े सभी सत्रह गांव का क्रमवार सर्वे किया जाएगा। इस मौके पर रामअवतार सिंह परिहार, बाबू सिंह, काले सिंह, मनोज, राकेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें