हथगाम। कांग्रेस के जिला महासचिव व चित्रकूट मंडल के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी बच्छराज सिंह ने साथियों के साथ इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिक्रमा करने वालों को ही पद दिया जाता है। करीब 30 साल से पार्टी में सक्रिय रूप से भागेदारी निभाई।
जब पीसीसी एवं एआईसीसी सदस्य बनने का समय आता है तो बड़े नेता अपने करीबियों को आगे कर देते हैं। इस समय कांग्रेस में पिछड़े व दलित को कद के हिसाब से पद नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश मौर्य, इंद्रसेन मौर्य, विजयभान मौर्य, भोला मौर्य, छोटेलाल मौर्य, कमलेश मौर्य, मुकेश विश्वकर्मा, सुधेश मौर्य, योगेंद्र कुमार मौर्य, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, असगर अली ने इस्तीफा दिया है। संवाद