फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप के बाद भी बैकफुट पर आबकारी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के छिवली गांव की अभयपुर में संचालित अंग्रेजी शराब ठेके की दुकान में लूटपाट के मामले में आबकारी विभाग भी बैकफुट पर खड़ा है। मामले में पुलिस की जांच में विवाद ठेकेदार और लीज पर दुकान लेने वाले के बीच होना सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस आबकारी विभाग की भूमिका को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। आबकारी विभाग खुद पर लगे आरोप के दाग को धोने के लिए कार्रवाई में कोई कदम नहीं उठा सका है। इस विवाद से दुकान का भी फर्जीवाड़ा होना सामने आया है। ठेका छिवली गांवश् के नाम पबर है लेकिन संचालन अभयपुव् में हो रहा था। बता दें कि नीलामी लॉटरी में बकेवर के राम सजीवन के रजिस्टर्ड हुई थी। मामले में दुकान के सेल्समैन संजय सिंह ने बुधवार को पुलिस को आबकारी टीम पर दुकान से कैश और शराब लूटपाट का आरोप लगाया था। दुकान का संचालन लीज पर रूपसिंह चलाते हैं। थानेदार एनके नागर ने बताया कि इस साल ठेकेदार रूप सिंह को दुकान संचालन के लिए नहीं देना चाहता है। तभी लूटपाट का नाटक रचा गया है। उसने दुकान के एवज में कुछ कर्ज भी ले रखा है। ठेकेदार ने दुकान में कोई घटना न होना बताया है। उसने रूप सिंह पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उधर, आबकारी विभाग से मामले में तहरीर मांगी गई है। बिंदकी आबकारी निरीक्षक लक्ष्मीशंकर वाजपेयी ने बताया कि मामला विभागीय लिखापढ़ी में नही है। इसी वजह से विभाग की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें