फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से सात घंटा गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रात को तेज हवा से अलग-अलग जगहों पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे शहर के कई मोहल्लों की बत्ती गुल रही। इससे ज्यादातर मोहल्लों में लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। सुबह फाल्ट दुरुस्त करने के करीब सात घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शहर के ज्वालागंज से कोतवाली रोड में बुधवार की रात ढाई बजे पेड़ की डाल टूटकर 11 केवीए हाईटेंशन लाइन में गिर गई। इससे चौक, कटरा अब्दुलगनी, सरांय, ज्वालागंज, महारथी मुहल्ले की बिजली गुल हो गई। लाइनमैन सुबह फाल्ट सही करने गए और 10 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई। बिजली के न आने से इन मुहल्लों में जलापूर्ति नहीं हुई। लोगों को पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं आबूनगर उपकेंद्र के सादीपुर चौराहा में लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। सुबह आठ बजे उपकेंद्र के कर्मचारियों ने सही किया, तो बिजली सप्लाई बहाल हुई। इसी प्रकार नउवाबाग, अस्ती, सथरियांव में रात की तेज हवा से फाल्ट हो गया। एसडीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवा से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ था। उसको सही कराने के लिए उपकेंद्र के जेई व लाइनमैन को लगाया गया और सुबह ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें