गाजीपुर(फतेहपुर)। मां की डांट से नाराज छात्रा ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
गाजीपुर थाने के परसेठा के निधवापुर गांव निवासी प्रताप की बेटी सीमा(14) कक्षा आठ की छात्रा थी। पिता ने बताया कि वह पड़ोसी के घर में रात को टीवी देखने जा रही थी, तभी पत्नी चंद्ररानी ने बेटी को रोका। उसे डांट फटकार लगाई। पढ़ाई के लिए कहते हुए एक थप्पड़ मार दिया। वह रात को बिना खाये पिये बरामदे में सोयी थी। उन लोगों की रात करीब 12 बजे नींद खुली। बेटी को धन्नी पर साड़ी के फंदे से लटका देखा। परिवार में चीख पुकार मच गई। उसका शव नीचे उतारा गया। परिजन अंतिम संस्कार की सुबह तैयारी कर रहे थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हैंगिग का स्पष्ट हुआ है।