फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व साइकिल में टक्कर मार वैन खंती में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के अजमतपुर गांव के पास तेज रफ्तार वैन ने शनिवार को बाइक और साइकिल में टक्कर मार दी। अनियंत्रित वैन खंती में चली गई। हादसे में छात्रा और बाइक सवार घायल हुए। घायलों को पुलिस ने बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

हादसे में वैन की टक्कर में बाइक सवार ज्ञानेंद्र सिंह(21) पुत्र जितेंद्र सिंह (निवासी साईं थाना कल्यानपुर) व अभिजीत सिंह(24) पुत्र अशोक सिंह (निवासी जमरावां थाना हुसैनगंज) घायल हुए। बाइक सवार आपस में रिश्तेदार हैं। चौडगरा से बांदा के तिंदवारी बेंदा गांव जा रहे थे। इसी वैन की चपेट में ललौली थाने के करेरा निबासी बच्चा यादव की बेटी सुमन देवी (15) आई। साइकिल से सुमन देवी हाईस्कूल की परीक्षा देकर थवई इंटर कालेज से घर लौट रही थी। अनियंत्रित वैन खंती में चली गई। हादसे के बाद मारुति वैन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें