फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने दूसरी मंडी के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के तपस्वी नगर स्थित नवीन मंडी समिति में आढ़तियों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। आढ़तियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी संजीव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर लोधीगंज की अवैध मंडी को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

आढ़तियों ने डीएम संजीव सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि सभी आढ़ती व्यापारी लाइसेंस लेकर बांदा सागर रोड स्थित नवीन मंडी में व्यापार करते हैं। सभी ने बोली लगाकर बाइस दुकानें ली थीं। राजस्व जमा करने के बाद भी दूसरी मंडी चलवाकर उनका व्यापार चौपट किया जा रहा है। बीते दो दिसंबर से लोधीगंज बाईपास में अवैध तरीके से दूसरी मंडी कुछ लोग संचालित कर रहे हैं। इससे किसानों का माल नवीन मंडी तक नहीं आ पा रहा है। ताज्जुब की बात है कि सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासन मूकदर्शक बना है। डीएम ने आश्वस्त किया इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सुभाष कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश लोधी, विजय, राजाराम कुशवाहा, सुधीर आर्य, प्रमोद कुमार और रविशंकर सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे। आढ़तियों ने शहर के ही लोधीगंज बाईपास में अवैध सब्जी मंडी चलाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें