फतेहपुर। कीटनाशक दवाओं के नकली कारोबार को रोकने के लिए विभाग ने छापा मारा। शहर, मलवां कस्बा की दुकानों से सैंपल लेकर जांच को भेजा। दो दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने टीम के साथ शहर के आबूनगर, पक्का तालाब में कीटनाशक दुकानों में छापा मारा। यहां पर पांच दुकानों से छह सैंपल लिए। फिर मलवां कस्बा में पांच दुकानों में छापा मारा। अल्लीपुर प्रतिनिधि ने बताया कि यहां से बायर कंपनी की कीटनाशक दवाओं का सैंपल जांच के लिए भेजा। भारत बीज भंडार में वैधता समाप्त वाली कीटनाशक दवाएं मिलीं। इस पर दुकानदार को चेतावनी दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन दवाओं की वैधता खत्म हो गई है, उनको काउंटर से हटा कर बाहर रख दें। इस मौके पर साथ में सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
===================