फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल जीतकर लालगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। कस्बा में हुसैनगंज प्रीमियर लीग के फाइनल मैच लालगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने जीत लिया। रविवार को दुर्गा चौराहा में फाइनल मुकाबले में लालगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहपुर पट्टी गांव की टीम 20 ओवर के खेल में 17वें ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में लालगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12वें ओवर में 107 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।
कमेटी की तरफ से विजेता टीम को 21 हजार का नगद पुरस्कार हुसैनगंज प्रधानपति रमेश गुप्ता ने प्रदान किया और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये पुरस्कार सीमू सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने प्रदान किया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट लालगंज टीम के कैप्टन राहुल आर्या रहे। इन्हें लाला पटेल और भाजपा नेता गौरव अग्रहरि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी सदस्य भूपेंद्र, रवि निषाद, जावेद, शमीम हाशमी, नित्ति तिवारी, शिवबली, मोहम्मद सैफ, संजय सिंह, अजय सिंह, महताब, जाकिर, हंसराज, नीरज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें