फतेहपुर। आबूनगर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन की तार टूटने से कई मुहल्लों की पांच घंटा बिजली गुल रही। इससे लोगों के घरों में जलापूर्ति की भी दिक्कत हुई। लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे। शाम को सात बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई, तो लोगों को राहत मिली।
डीएम चौराहा के पास आवास विकास फीडर की 11 केवीए लाइन टूट गई। इससे आवास विकास, वीआईपी रोड, कचहरी, सिविल लाइंस, नासेपीर, पटेल नगर चौराहा, आईटीआई रोड, शादीपुर मुहल्ले की बिजली बंद हो गई। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तब बिजली सप्लाई बंद रही। इस वजह से तीन नलकूप भी बंद रहे। इससे लोगों के घरों में जलापूर्ति नहीं हुई। लोग बिजली और पानी के आने का इंतजार करते रहे। अवर अभियंता अभिनव कुमार ने बताया कि 11 केवीए लाइन की तार टूटने की वजह से बिजली सप्लाई बंद रही है। तार सही कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।