फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य केंद्र निर्माण को ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर(खागा)। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र का पहाड़पुर के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। घटिया निर्माण कराने की आवाज उठाते हुए किसानों ने हंगामा किया। गांव के लोगों का विरोध देख कर ठेकेदार ने ट्रैक्टर में लदी ईंट को वापस कर दिया। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लाक के पहाड़पुर गांव में प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। इसके बनने के बाद कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर मरीजों की जांच करेंगे और फिर उन्हें रेफर करेंगे। साथ ही इलाज की व्यवस्था की जाएगी। पहाड़पुर के साथ जलंधरपुर गांव में भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य केंद्र बनाया जाना है। पहाड़पुर के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के बगल में इसका निर्माण हो रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और काम बंद करा दिया। ग्रामीण रमेश चंद्र बाजपेई, अतुल बाजपेई, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, राजाराम ने बताया कि सांसद निधि से इस केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें दूसरे नंबर की ईंट लगाई जा रही है। ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ईंट भट्टे में प्रथम श्रेणी की ईंट का रुपया जमा किया गया है। वहां से इस बार जो ईंट आया था। उसको वापस करा दिया गया है। एसडीएम विजय शंकर तिवारी का कहना है कि ग्रामीणों ने फोन से शिकायत दर्ज कराई है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें