फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी, अंगूठी लेकर भागे बदमाश एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर(फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में घर में चोरों की आहट मिलने पर परिवार के लोगों ने घेराबंदी की। नगदी और सोने की अंगूठी लेकर भाग रहे बदमाशों में एक को ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस को सौंपा दिया। पुलिस से उसने साथियों के नाम कबूले हैं। पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी ज्ञानेश चंद्र तिवारी मकान का निर्माण करा रहे हैं। वह कृषि और बुकिंग पर वाहन चलवाते हैं। उनका भतीजा रवि तिवारी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष है। भतीजे ने बताया कि चाचा परिवार के साथ रात को बाहर के कमरे में सोये थे। चोर पड़ोसी के घर की छत के रास्ते से चाचा के घर के आंगन में पहुंचे। अंदर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर चाचा के परिवार के लोगों की नींद खुली। वह लोग घर के बाहर आए। बाकी परिवार के लोगों और पड़ोसियों को बुलाया गया। चोरों की घेराबंदी कर अंदर घुसे। तीन बदमाश छत के रास्ते भाग निकले। गढ़ा खास गांव का दीपक पकड़ा गया। चाचा ने अलमारी के बाहरी दराज में 62 हजार रुपये कैश और अंगूठी उतारकर रखी थी। मकान निर्माण के लिए गिट्टी का ट्रक आना था। उसे ही रुपये देने थे। इसी वजह से रुपये लॉकर में नहीं रखे थे। आरोपी को पुलिस को सौंपा गया है। उनकी ओर से घटना की तहरीर दी गई है। एसओ आरके यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सागौन के पेड़ काटने में तीन पर रिपोर्ट
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा में सागौन के हरे पेड़ काट डाले गए। घटना की सूचना पर एसआई कामता यादव पहुंचे। मौके पर पिकअप चालक कुंदन यादव (निवासी जोधेपुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर) को पकड़ा। एसआई ने बताया कि बाबा का पुरवा के राजबहादुर कछवाह ने पेड़ रामदयाल को बेचे थे। वह जहानाबाद के हैं। राजबहादुर ने पेड़ कटवाए और बेचे हैं। मौके से व्यापारी रामदयाल और राजबहादुर भाग निकले हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

कांवरिये को घायल करने की रिपोर्ट
फतेहपुर। मलवां थाने के अल्लीपुर हाईवे पर कांवरिया को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ललौली के अकीलाबाद निवासी हरिनाम सिंह बुधवार रात आदमपुर से गंगाजल लेकर थवईश्वर जा रहे थे। अल्लीपुर हाईवे पार करते समय स्विफ्ट कार की टक्कर मारकर भाग निकली थी। घटना में भतीजे रवि सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें