फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थवईश्वर मंदिर से निकलते समय महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
other - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के थवईश्वर मंदिर से निकलते समय एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग हो गई। बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गले से चेन खींचकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के तारापुर निवासी प्रमोद की पत्नी अनीता देवी (40) बेटे ज्ञानेंद्र सिंह (12) के साथ थवईश्वर मंदिर शुक्रवार की सुबह दर्शन करने गई थी। मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलते समय मेले की भीड़ में किसी ने महिला को धक्का देकर दो तोले सोने की चेन झपट्ट लिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन चेनस्नेचर की जानकारी नहीं हो पाई। महिला मंदिर के बाहर घंटों बिलखती रही। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ललौली प्रदीप कुमार यादव को महिला ने रो-रोकर पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन करा रहे हैं।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें