फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम(फतेहपुर)। तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से गुरुवार को बाइक सवार महिला की गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हथगाम थाना क्षेत्र के गोपालपुर तेलहाई निवासी मुमताज की पत्नी आमना (50), शहरुनिंशा व रिश्तेदार आफताब के साथ
विज्ञापन

बाइक से बाजार आई थीं। लौटते समय कस्बे में बाइक में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से आमना उछलकर सड़क पर गिरी। उसके सिर में गंभीर चोट आई। सीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आमना के चार बेटियां और एक बेटा सादाब है। तीन बेटियां शादीशुदा हैं। दुर्घटना करने वाला वाहन भाग निकला है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन की तलाश की जा रही है। उधर, शाहपुर निवासी अफसर का बेटा इश्तियाक साइकिल से घर जा रहा था। बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें