खागा। मौरंग खदान में रविवार रात पोकलैंड मशीनर फंसने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे खदान में रात को एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर खनन किए जाने का मामला सामने है। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद मशीन को बाहर निकाला जा सका। रात में पोकलैंड धंसने का यह वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है।
धाता थाना क्षेत्र में संचालित एक मौरंग खदान में रविवार रात पोकलैंड मशीनों। नदी किनारे जलधारा के पास एक पोकलैंड गहराई में चली गई और डूबने लगी। घटना से चालक दहशत में आ गया। वह पोकलैंड का गेट खोलकर कूद पड़ा। चालक की चीख पुकार पर भीड़ इकट्ठा हो गई। खदान में अफरातफरी फैल गई। खदान के संचालक
मौके पर पहुंचे। पोकलैंड मशीन गहराई में धंसी हुई थी। कई मशीनों को लगाकर बाहर निकाला जा सका। करीब चार घंटे के खदान में कड़ी मशक्कत हुई। इस हादसे में भले ही किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन एनजीटी के मानकों को ताक पर रखकर रात में खनन करने का लेकर सवाल खड़ा हो गया है। नियमत: सूरज ढलने के बाद खनन खदानों में नहीं किया जाता है। खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि पट्टेधारक से पूछताछ की गई। बताया गया कि दिन में लोडिंग का ट्रक फंसा हुआ था, जिसे निकालने में मशीन पलटकर धंस गई थी। रात को खनन की जांच सूचना मिलने पर कराई जाएगी।