फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा-टांडा मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस के मुताबिक सिर की गहरी चोट जान का सबब बन गई।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के लौगांव निवासी जगदीश का बेटा संतोष (35) मजदूरी करता था। शहर से रात को बाइक से घर लौट रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली मोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछल कर दूर गिरा। पुलिस ने घायल के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। किसी के साथ न होने के कारण वार्ड में भर्ती किया। करीब दो घंटे बाद परिजन पहुंचे। वार्ड से कानपुर लेकर जाने की तैयारी करने लगे, तभी संतोष की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह ने बताया कि बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। यदि सिर में हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें