फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में 10 घंटा लगा रहा जाम, सभी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे पर बिना सटीक वैकल्पिक व्यवस्था के अंडरपास निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शुक्रवार तड़के से करीब दस घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। शाम को तीन बजे से वाहनों के रेंगने का सिलसिला शुरू हुआ। हाईवे के जाम से बस में सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईवे में छिवली नदी से खागा तक अंडरपास का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था एक लेन को बंद कर दोनों ओर के वाहनों को एक लेन से निकाल रही है। ऐसे में शहर के नउवाबाग, बाईपास के लखनऊ चौराहा और लोधीगंज में वाहनों का निकलना मुश्किल रहता है। भोर चार बजे से दोपहर दो बजे से तक जाम में वाहन आगे नहीं बढ़ सके। दो बजे के बाद हाईवे में वाहन धीमी गति से रेंगते हुए दिखाई दिए। कानपुर-प्रयागराज जाने वाले बस यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। उधर, असोथर के गाजीपुर मार्ग में कंधिया मोड़ पर गिट्टी से लोड ट्रक पलट जाने की वजह से वाहनों का निकलना बंद हो गया। बस यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। चार पहिया वाहनों को कस्बा से थरियांव होकर निकलना पड़ा। शाम को पुलिस ने किसी तरह से जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें