फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की जांच में मिला पानी, मिठाई में रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्य खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हुसैनगंज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। स्वचलित वाहन में 35 नमूनों की जांच की, उनमें 25 नमूने फेल हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

होली के पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने किराना और मिठाई की दुकानों में छापा डालना तेज कर दिया है। हुसैनगंज कस्बा से 20 नमूना लेकर स्वचलित वाहन में जांच की गई। इसमें दूध और मिठाई के नमूना रहे। दूध व मिठाई के सात नमूना फेल हो गए। वहीं सात मील चौराह से 15 नमूना लिए। यहां पर मिठाई के तीन नमूना फेल हुए। मिठाई में रंग की मात्रा अधिक पाई गई है। दूध में पानी मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि होली पर्व में किसी प्रकार की मिलावट न करें। त्योहार तक टीम बनाकर चेकिंग अभियान तेजी से चलाया जाएगा। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविशेखर कुशवाहा, अरुण कुमार, रामबाबू भी मौजूद रहे।
जहानाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन ने शिकायत पर कस्बा की एक बंद आइसक्रीम फैक्टरी में छापा मारा। वहां पर ग्लूकोज पाउडर व डालडा के दो नमूना लेकर जांच को लैब भेजा गया है। फैक्टरी भाजपा नेता राहुल तिवारी की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि आइसक्रीम फैक्टरी में दूध में मिलावट की शिकायत हुई थी। वहां छापा मारने पहुंचे तो फैक्ट्री बंद मिली। आइसक्रीम बनाने में इस्तेमाल किए जाना वाला ग्लूकोज पाउडर व डालडा मिला है। दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मिलावट है या नहीं यह पता चलेगा। फैक्टरी संचलाक का कहना हे कि द्वेष वश शिकायत कर दी है, जांच रिपोर्ट में खुद ही चीजें साफ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें