फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मोबाइल सचल दल भी करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए 20 मोबाइल सचल दल का भी गठन किया है। एक मोबाइल सचल दल की देखरेख में पांच परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी की सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर मोबाइल सचल दल पहुंचेगा।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए छह सचल दल गठित किए गए हैं। 109 केंद्रों में होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए छह सचल दल अपर्याप्त मानते हुए इन मोबाइल सचल दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक मोबाइल सचल दल में वित्तपोषित स्कूल का एक शिक्षक लगाया गया है। यह शिक्षक बाइक से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। इन सचलदलों के लिए डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने परिचय पत्र जारी कर दिया है। सचलदलों को निर्देश दिए गए हैं कि आवंटित परीक्षा केंद्रों के बीच परीक्षा के दौरान मौजूद रहेंगे। कंट्रोल रूम के निर्देश पर किसी भी परीक्षा केंद्र में पांच मिनट के अंदर इन्हें छापा मारना होगा।
विज्ञापन

..........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें